विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राम मंदिर संबंधी बयान के विरोध में शुक्रवार को फूलबाग में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला को हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया, जिससे प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं हो सका। बताया गया कि संदीप शुक्ला फूलबाग में समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पहुंच गई और उन्हें एहतियातन घर पर ही रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संदीप शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से रोका गया है।