फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कंप्यूटर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा: पेपर आसान से मॉडरेट, आंधी-बारिश में अभ्यर्थी परेशान

कानपुर में सहायक अध्यापक (कंप्यूटर विषय) भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। रावतपुर गांव स्थित श्री राम लाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर आसान से मॉडरेट रहा। अभ्यर्थियों के अनुसार कंप्यूटर विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे, जबकि सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न उच्च स्तर के पूछे गए, जिससे कई परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि कंप्यूटर से जुड़े तकनीकी प्रश्न अधिक संख्या में आए, जिससे विषय की तैयारी करने वालों को राहत मिली। हालांकि जीएस के कठिन सवालों ने पेपर का संतुलन थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया। औरैया से परीक्षा देने आई अभ्यर्थी सृष्टि ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती हैं और खासतौर पर परीक्षा देने कानपुर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पेपर में कंप्यूटर विषय से तकनीकी सवाल ज्यादा थे, लेकिन जीएस के प्रश्नों पर अपेक्षा के अनुसार ध्यान नहीं दिया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें