बेहटा बुजुर्ग के अति प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में कान्हा की छठी महोत्सव मनाया गया। पुजारी कुड़हा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कान्हा जी को भोग लगाने के लिए कढ़ी-चावल, पंचामृत आदि तैयार किया गया। प्रभु कान्हा की छठी पूजा में भोग के साथ फल, फूल, माखन, मिश्री, तुलसी पत्र आदि विशेष रूप से अर्पित किए गए।