राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष हरदीप सिंह गिल गुरुवार को कानपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।