विद्युत कर्मचारी सहयोग संगठन समिति व राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों ने विद्युत काॅलोनी परिसर से कैंडल मार्च निकाला। इस दाैरान लगभग 500 कर्मचारियों ने विद्युत काॅलोनी में भ्रमण कर निजीकरण का विरोध जताया।