फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत सोमवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व, उनकी वाणी, राष्ट्र निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण भारत की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि अटल जी के विचार, उनका राष्ट्र प्रेम तथा संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में जो शुचिता और विकास के प्रतिमान स्थापित किए, वह हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनका उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से परिपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदव्रत सचान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह, जिला प्रभारी राधेश्याम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह,कमलेश त्रिवेदी, विजय सचान, अशोक सचान, कोमल सिंह, रामप्रताप पाल व सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें