फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

कस्बा स्थित मॉडल स्कूल सिहारी में शनिवार को वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन किया गया। छोटे सपने बड़ी उड़ान थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक सरोज कुरील ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों की मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग पर आधारित यादों की बरात प्रस्तुति देख दर्शकों भावुक हो गए। शुभारंभ आयुर्वेदिक राजकीय चिकित्सालय की डॉ. संध्या सिंह और आईडीआई बैंक की शाखा प्रबंधक जसविंदर कौर ने किया। छात्रा दिव्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न गानों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इनमें चक धूम धूम, बम-बम भोले, सितारे जमीं पर और ना मांगें सोना चांदी जैसे गीत शामिल थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बाद में विधायक ने विद्यालय में सुंदरीकरण कराए गए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालन सहायक अध्यापिका अंकिता मेहरा ने किया। यहां पर प्रधानाध्यापक रत्ना यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें