फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साउंड सिस्टम जब्त करने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने फजलगंज थाने में तीन घंटे किया प्रदर्शन

शनिवार रात फजलगंज पुलिस की ओर से साउंड सिस्टम लदे लोडर को जब्त करने से गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को थाने में तीन घंटे तक हंगामा किया। कार्यकर्ता फजलगंज थाने के अंदर धरने पर बैठ रहे। ढोल मजीरे के साथ हनुमान चालीसा पढ़ी और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, अवैध वसूली नहीं चलेगी आदि नारे लगाए गए। साहूनगर निवासी लोडर चालक मोहित भाजपा कार्यकर्ता है। मोहित के मुताबिक शनिवार को देवी मां के मंदिर से जवारे निकाले गए थे। रात में लोडर पर डीजे स्पीकर लाद कर लौट रहे थे। फजलगंज डिपो के पास पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनसे अभद्रता की और जेब में पड़े 1500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें