कानपुर में अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम रैली को शहर के लोगों का भरपूर समर्थन मिला। मोतीझील से शुरू हुई इस रैली का लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। आर्यनगर, माल रोड और अन्य रास्तों पर खड़ी भीड़ ने रैली में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की।