फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में अलर्ट जारी, हर दो घंटे में बाड़ों का निरीक्षण किया जा रहा, सैनिटाइजेशन शुरू

चिड़ियाघर में शेर, मोर और ब्राह्मी डक (बतख) की मौत के बाद कई और वन्य जीवों पर बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने खाना पीना कम कर दिया है, जबकि व्यवहार में परिवर्तन नजर आने लगा है। इसमें दो बाघिन पुष्पा और आध्या एक तेंदुआ के साथ बतख, कबूतर सहित 12 जीव शामिल हैं। दोनों बाघिन को अलग अलग बाड़े में क्वारंटीन किया गया है। सभी के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए हैं। चिड़ियाघर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। हर दो घंटे में बाड़ों का निरीक्षण किया जा रहा है। रोज सैनिटाइजेशन शुरू हो गया है। मेन गेट से प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें