फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर शेर की मौत के बाद प्राणी उद्यान में सतर्कता बढ़ा दी गई, बाड़ों में किया गया सैनिटाइजेशन

गोरखपुर से कानपुर चिड़ियाघर लाए गए बब्बर शेर (पटौदी) की बुधवार रात मौत होने के बाद प्राणी उद्यान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। परिसर व बाड़ों में शुक्रवार दिनभर सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं, कर्मचारी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। जानवरों और पक्षियों को इम्युनिटी बूस्टर पिलाया जा रहा है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली से आई बब्बर शेर पटौदी की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, जिला और चिड़ियाघर प्रशासन को अभी भी भोपाल लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार है। हालांकि जीवों की सुरक्षा के लिए लिए लगातार एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें