कानपुर आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ रही मेट्रो जुलाई से सेंट्रल स्टेशन तक चलने लगेगी। इतना ही नहीं नवंबर से नौबस्ता तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि बचे हुए सेक्शन में निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। कॉरिडोर-2 में रावतपुर से डबल पुलिया तक बनने वाले भूमिगत सेक्शन का भी काम शुरू हो गया है। डबल पुलिया से बर्रा-8 तक बनने वाले एलिवेटेड मेट्रो निर्माण के लिए भी जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉरिडोर-2 में मार्च 2026 तक मेट्रो संचालन की तैयारी है।