भीतरगांव क्षेत्र के भीतरगांव-साढ़ मुख्य मार्ग से लक्ष्मणखेड़ा जाने वाले लिंक मार्ग पर बनी माइनर की पुलिया अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पुलिया के पास हल्का मोङ है, पुलिया की टूटी रेलिंग के चलते अनजान वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।