फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस का उत्सव

शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jan 2026 03:20 PM IST

सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बाला जी मंदिर एवं वेद विद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगे गुब्बारों और आकर्षक लाइटों से सजा मंदिर सभी का मन मोह रहा था। वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीत, कविता पाठ, मंत्रोच्चारण और प्रेरक भाषणों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र की एकता व अखंडता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ और सभी ने देश की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और अभिभावक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें