फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 लोगों ने किया रक्तदान, ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने और दूसरों का जीवन बचाने का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन बेकनगंज स्थित एहसान हॉल में किया गया। यहां 76 लोगों ने उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया। मुख्य अतिथि शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी, महामंत्री महबूब आलम खान ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि ने लोगों से रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें और दूसरों का जीवन बचाएं। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान को ह्रदय से सराहा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें