फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर 400 मातृ शक्तियों को किया सम्मानित

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर में मातृ शक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व विधायक अजय कपूर और दादा नगर कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने 400 मातृ शक्तियों को मां दुर्गा के आशीर्वाद स्वरूप लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। अजय कपूर ने कहा कि नवरात्र मातृ शक्ति के आदर-सम्मान का उत्सव है। इस मौके पर सभी ने सदैव मातृ शक्ति का सम्मान करने का संकल्प लिया। विजय कपूर ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य मातृ शक्ति पर ही टिका होता है। यहां मिथलेश पांडेय, साधना सिंह, गीता सोनी, तारा सिंह, अनीता पाल, रेखा श्रीवास्तव, ममता सिंह, माया वाजपेयी, कुसुम सचान, मंजू शुक्ला, समता कटियार, विमला देवी आदि महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें