फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां के दरबार सजे, मंदिरों में उमड़ी आस्था की कतारें

चैत्र नवरात्र के आगमन के साथ ही शहर और आसपास के मंदिरों में भक्ति का माहौल नजर आने लगा है। कानपुर के प्रसिद्ध तपेश्वरी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज रहा है।
वहीं उन्नाव स्थित पूर्णागिरी मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। सुरक्षा, साफ-सफाई और लाइन व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोग परिवार के साथ पहुंचकर मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें