कानपुर देहात में एक अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला है। यहां के तिवारीपुर गांव में एक कुतिया बकरी के बच्चों को दूध पिला रही है। आसपास के गांव के लोग इस नजारे को देखने के लिए तिवारीपुर पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि ठंड के चलते बकरी बीमार हो गई, उसके बाद से ही इस समझदार जानवर ने बकरी के बच्चों को दूध पिलाना शुरू किया।