इंदरगढ़ कस्बे की खस्ताहाल सड़कों, गंभीर जलभराव और सफाई व्यवस्था के अभाव से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इंदरगढ़ इकाई ने रविवार को पटेल नगर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और व्यापक होगा।