फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोर्डिंग मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, बेतरतीब नक्शा देख इंजीनियरों को सुनाई खरी-खोटी

आपको क्रिकेट और फुटबाॅल के मैदान में अंतर नहीं पता! अरे पढ़ाई करके इंजीनियर बने हो या नकल करके...कहां से लाते हो इतना निकम्मापन! बोर्डिंग मैदान के निरीक्षण के दौरान लेआउट सही न मिलने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों पर भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने इंजीनियरों ने मैदान का सही नक्शा बनाकर लाने और उसी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। शनिवार की शाम को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण बोर्डिंग मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां लगाई जा रहीं हाईमास्ट फ्लड लाइटों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों को बुलाकर मैदान का लेआउट देखा और उनसे क्रिकेट व फुटबाॅल के मैदान का नक्शा मांगा। बेतरतीब नक्शा देख मंत्री भड़क गए और इंजीनियरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मंत्री ने कहा कि वह इंजीनियर नहीं हैं, लेकिन उनसे बेहतर नक्शा आधा घंटा में बना सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें