फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूल वितरण कार्यक्रम में एमएलसी बोले- वोट लेने के बाद लोग भूल जाते थे लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं

एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने टूल किट वितरण कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में सुरक्षा से जीने का अधिकार मिला है। जोड़ने का काम कम ही लोग करते हैं तोड़ने का काम करने वाला ज्यादा है। वोट लेने के बाद लोग भूल जाते थे। लेकिन इस सरकार में ऐसा नहीं है। एमएलसी संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को टूल किट वितरण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी पहुंचे थे। इस दौरान दर्जी ट्रेड के 200 प्रशिक्षार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। एमएलसी ने लाभार्थियों को ठूल किट वितरित करते हुए उनसे अपना रोजगार स्थापित करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक मनीष चौधरी उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत गुरु शिष्य परंपरा के दृष्टिगत 11 ट्रेडों में 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद 4500 रुपये मानदेय के रूप में दिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें