पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कराने के दौरान फरार हुए बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नदीम पर कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया दतिया निवासी नदीम और बिजौली निवासी दीपक को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 16 मार्च को गिरफ्तार किया था। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए पुलिस अभिक्षा में भेजा गया था जहां से मौका पाकर नदीम फरार हो गया था। शनिवार रात नदीम बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलने आया था इसी दौरान पुलिस ने सूचना पाकर घेराबंदी की। नगरिया कुआं के पास पुलिस को देख बाइक लेकर भाग रहे नदीम का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में नदीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।