शनिवार को मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित महाशक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में साधो द बैंड की टीम ने मनमोहक भक्ति गीत-संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा भक्तिरस के रंग में विभोर हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवा पीढ़ी को भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज के वर्तमान समय में युवा अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पहचान रहा है और उसका संवर्धन करने का कार्य भी कर रहा है। आज के इस भक्तिमय कार्यक्रम में युवाओं का जोश एवं उनकी रुचि तथा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक परन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचानें। साधो द बैंड आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भक्ति से जोड़ने का है। इस अवसर पर अभिषेक भार्गव, हर्ष गोस्वामी, देवेंद्र दुबे, नरेंद्र यादव, सौरभ बाजपेई, हिमांशु गोपालरानी, अमित जादौन, आलोक वशिष्ठ, अंकित साहू, रवि पंडित, अभय उपाध्याय, सचिन यादव, वीरेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।