फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी रेंज में आईएसओ प्रमाणपत्र वाला पहला थाना बना सदर बाजार, जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएसमूर्ति

झांसी रेंज के कुल 61 थानों में सदर बाजार आईएसओ प्रमाण पत्र पाने वाला पहला थाना बन गया है। 52 विभिन्न मानक पूरे मिलने के बाद सदर बाजार थाने को संगठन ने यह प्रमाणपत्र जारी किया। थाने के भीतर साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं मानक के मुताबिक पाई गईं। संगठन संरचना, कार्य वातावरण, स्वच्छता, थाने में शिकायत कर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, हवालात की साफ-सफाई, सीसीटीवी, अभिलेखों के रखरखाव, महिला एवं पुरुषों के शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था समेत 52 विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार की अगुवाई में सदर बाजार थाने की टीम इनको पूरा करने में जुट गई थी। एक महीने के प्रयास के बाद यह काम पूरा हो सका। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि यह पुलिसिंग की सोच में आए बदलाव का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से जनता को भरोसेमंद, सुरक्षित और तेज सेवाएं प्रदान करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें