आवास विकास परिषद की ओर से विकसित की जा रही नई टाउनशिप को लेकर लोगों की आपत्तियों की सुनवाई के लिए दीनदयाल सभागार में बैठक की गई थी। सभागार में लोगों ने जमीन न देने की बात करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग पहले से अपने साथ बोतल में लेकर आए ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर डाल लिया। वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पैरामेडिकल कॉलेज के पास 1044 एकड़ में आवास विकास योजना संख्या-चार विकसित करने जा रहा है। नई टाउनशिप के लिए मुस्तरा, पिछोर, कोछाभांवर और टाकोरी में जमीन खरीदी जानी है। कई लोग अपनी जमीन देने का विरोध कर रहे हैं। पिछले साल आवास विकास परिषद की ओर से आपत्तियां मांगी गई थीं। चारों गांवों को मिलाकर करीब छह हजार आपत्तियां आ चुकी हैं।