फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: काशी में मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

पाल, बघेल, धनगर महासभा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। काशी में मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई और निर्दोषों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। महासभा के नेतृत्व में समाज के लोग अहिल्याबाई तिराहा (जीवनशाह) पर एकत्रित हुए। उन्होंने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद काशी में मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ने वालों पर कार्रवाई और निर्दोषों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए यहां से कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट का निर्माण अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। काशी के नगर प्रशासन ने 10 जनवरी को मणिकर्णिका घाट तोड़ा जिसमें अहिल्याबाई की मूर्ति भी थी। इससे पाल, बघेल व धनगर समाज में रोष है। इस दौरान राजीव पाल बुंदेलखंड अध्यक्ष, जुगल पाल, संजय पाल, कैलाश पाल नेताजी, सत्यपाल पचोबई., विजई पाल दाऊ, शिवचरन पाल, ओमप्रकाश पाल पारीछा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें