भागवत कथा के दौरान चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संगीतमय कथा के दौरान जब महिला श्रद्धालु झूम रही थी। तभी भीड़ के बीच एक शातिर महिला अपने दांतों से वहां मौजूद महिलाओं के गले सोने की जंजीर काट रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है महिला बड़ी ही होशियारी से भीड़ के दवाब के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। मामला सीपरी बाजार थाना इलाके के बताया जा रहा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा शातिर ने चार महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।