झांसी की शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को पकड़ा है। 11 मार्च को कोतवाली इलाके के मेवातीपुरा में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद पुलिस को इनकी तलाश थी। दोनों बदमाश एमपी के जिला दतिया व ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।