फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महीनों से एवट मार्केट तिराहे पर रखा है ट्रॉली ट्रांसफार्मर, आठ दिन के बाद हटाना जरूरी

बस स्टैंड के पास एवट मार्केट तिराहे पर महीनों से ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखा है। ऐसे में यदि कहीं ट्रांसफार्मर जल जाए तो तत्काल राहत के लिए भेजा जाने वाला ट्रॉली ट्रांसफार्मर मिलने में दिक्कत आ सकती है। नियम है कि यदि कहीं ट्रांसफार्मर जल जाए तो बिजली की त्वरित व्यवस्था के लिए उपकेंद्रों पर रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मर को तत्काल मौके पर भेजा जाए। इसके बाद वर्कशॉप से नया ट्रांसफर लाकर वहां स्थापित किया जाता है। लेकिन एवट तिराहे पर लंबे समय से एक ट्राली ट्रांसफार्मर रखा है। इससे न केवल यातायात में बाधा आती है बल्कि करंट फैलने का खतरा भी है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवा भी बाधित हो सकती है। कई अन्य स्थानों पर भी लंबे समय से ऐसे ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इस मामले में मुख्य अभियंता केपी खान का कहना है कि बस स्टैंड के पास वाला ट्रांसफार्मर अगर लंबे समय से रखा है तो उसे दिखवाते हैं। ट्राली ट्रांसफार्मर को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें