बांग्लादेश में कथित युवक को जिंदा जलाने की घटना का झांसी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इलाईट चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र ने बताया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए सरकार से मांग की कि वहां पर रह रहे हिंदुओं को सुरक्षित किया जाए।