फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में छह घंटे से झमाझम बारिश, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर बृहस्पतिवार को भी झांसी में देखने को मिला। छह घंटे से झांसी में झमाझम बारिश हो रही है। अब तक करीब 25 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार रात से ही झांसी में रुक-रुककर फुहार गिर रही थी। सुबह छह बजे से हल्की वर्षा शुरू हो गई थी। मगर 6:30 बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर 12 बजे तक भी जारी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव भी हो गया है। इसके अलावा वातावरण में ठंडक हो गई है। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें