फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजौरी में टीम ने जाना चिकन पॉक्स के मरीजों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौन के मजरा बिजौरी में जिला स्तरीय टीम ने चिकन पॉक्स से ग्रसित बच्चों का परीक्षण किया। साथ ही दवाइयां वितरित कीं। नया मरीज न मिलने से राहत की सांस ली। चिकित्सकों ने परिजनों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
ग्राम बिजौरी में बीते दिन चिकन पॉक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को डब्ल्यूएचओ व सीएचसी की टीम पहुंची। चिकन पॉक्स से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को अब राहत है। लेकिन, एहतियात के तौर पर बचाव की जरूरत है। इसके लिए बच्चों को आइसोलेट करें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। गर्म पदार्थों का सेवन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। इस दौरान डब्ल्यूएचओ की टीम से एमएसओ डॉ. सुमित बघेल, मॉनिटर संजय श्रीवास्तव, स्वदेश नायक, बिरधा सीएचसी से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह, अमर सिंह, राम आदि मौजूद रहे। ा

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें