फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्द हवाएं चलने से बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार रात कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर कोहरा और बादल से धूप नहीं निकली। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। हाईवे पर चालक फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी एवं पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां भी देखने को मिला। सोमवार रात में 10 बजे तक तालबेहट क्षेत्र के ग्राम कड़ेसरा एवं तालबेहट के मध्य तेज बारिश हुई। वहीं, देर रात तक शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। यह देख खेतों में खुले में रखे अनाज, बीज एवं उपलों और अन्य सामग्री को किसानों ने सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। ज्यादा सामग्री होने पर उसे पॉलिथीन से ढंककर रखा गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई किसानों की मूंगफली खुले में रखी हुई है। किसानों ने उसे पॉलिथीन से ढंक दिया या फिर अन्य छायादार स्थान पर पहुंचाया। अमरपुर मंडी स्थित चार क्रय केंद्रों पर खड़े किसानों ने भी ट्रॉलियों में रखी अपनी मूंगफली को ढंकने के लिए पॉलिथीन की व्यवस्था की। बारिश व बूंदाबांदी होने से मंगलवार सुबह घना कोहरा बना रहा और ठिठुरन भी बढ़ गई। पूरे दिन सूर्यनारायण बादलों में छिपे रहे, जिसके चलते वह अंशमात्र नजर आए। बादल होने और धूप नहीं खिलने के चलते हाईवे व खेतों में हल्का कोहरा बना रहा।ट

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें