गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर चेकिंग की गई। एक घंटे तक मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।