जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तहसील परिसर में कृषि विभाग द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय और तहसीलदार शाहगंज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रोड शो तहसील परिसर से शुरू होकर ग्राम कौड़ियां स्थित मिनी औद्योगिक संस्थान मैदान तक पहुंचा। इस दौरान प्रचार वाहनों और डीजे के माध्यम से किसानों व ग्रामीणों को मोटे अनाज के पोषण मूल्य और इसकी खेती के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।