सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया ।मेले में आए कुल 23 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में इलाज कर रहे डॉ0 आर के यादव ने बताया कि मेले में 15 पुरुष और 6 महिलाओं और दो बच्चे का इलाज किया गया है। सीजनल बुखार से ग्रसित लोगों की मलेरिया किट द्वारा जांच की गई किंतु वे भी नेगेटिव पाए गए। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर आर के यादव चिकित्साधिकारी ,फार्मासिस्ट राय साहब चौहान नेत्र सहायक एच के गौतम,माला देवी ए एन एम और आशा बहुएं उपस्थित रही।