जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा स्थित बाबा परमहंस विद्यालय में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में बृहस्पतिवार अखिल विश्व कल्याणार्थ भव्य कलश यात्रा रथ, गाजे-बाजे और झांकी के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में रथ पर सवार राम लक्ष्मण,सीता व हनुमान जी की सुन्दर झांकी रही। कलश पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।