प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 21मरीजो का इलाज किया गया। जमालपुर में पीएचसी में आयोजित मेले में इलाज कर रहे डाक्टर आरके यादव ने बताया कि वर्तमान में बुखार, डायरिया और खुजली रोग के रोगी आ रहे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आवश्यक एंटीबायोटिक, बुखार और डायरिया व अन्य सीजनल बीमारियों की दवा उपलब्ध है। जिन रोगियों की स्थिति गंभीर होती हैं, उन्हें सीएचसी मछलीशहर भेजा जाता है। रविवार को मेले में 6 पुरुष, 13महिलाओं और 2 बच्चों का इलाज किया गया है। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर आरके यादव फार्मासिस्ट रायसाहब, धर्मेंद्र सिंह नेत्र सहायक एचके गौतम, माला देवी एएनएम और आशा बहुएं उपस्थित रहीं।