जाैनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा गांव स्थित शराब ठेका के पास मंगलवार को हुई मारपीट में घायल युवक पंकज राजभर (24) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ पार्टी के सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर, जखनिया के विधायक बेदी राम और सुभासपा नेता जेपी सिंह ने पहुंचकर मृतक के माता-पिता से मिलकर घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।