जौनपुर में नगर के कचहरी सड़क स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार को प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का का काम चल रहा था।