जौनपुर जनपद में बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तापमान अचानक गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 27 पर आ गया। इस दौरान तेज आंधी और बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ। बारिश के साथ ओलावृद्धि भी हुई। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ। भदोही जनपद से सटे इलाकों सबसे अधिक नुकसान हुआ। जगह-जगह गिरे बिजली के खंभे गिर पड़े, जिससे सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई।