महराजगंज क्षेत्र सरायभानी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। प्रयागराज से पधारे विनयानंद सरस्वती के निर्देशन में कथा कथास्थल से प्रारंभ होकर सराय गौरा, वर्जी, केशवपुर,राईपुर के भ्रमण कर कथा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान लगभग 200 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी।