फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, ट्रांजिस्ट हॉस्टल व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर दौरे पर आए हैं। पुलिस लाइन में उतरने के बाद वह ट्रांजिस्ट हॉस्टल के दो ब्लॉक के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किए। जहां टाइल्स और उसके बीच में गैप देख कर नाराजगी जाहिर किए। टाइल्स के कंपनी की जानकारी हासिल करने के बाद बोले पैसे बचाने के चक्कर में कम कीमत की टाइल्स लगाई गई है। यही हाल रहा तो आगे चलकर इसमें काला पड़ जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली के काम को देखा। साथ ही आईएसआई मार्का का ही सामान उपयोग में लिया गया है की नहीं, के बाबत जानकारी हासिल की। साथ ही संबंधित एक्सपर्ट से इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके पहले लखनऊ से साथ आए भाजपा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने हेलीकॉप्टर में ही उन्हें पीली नदी पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें