फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, जान बचाकर भागे एसपी और सीओ

जौनपुर जिले के मंगरमु गांव में विवेक यादव की हत्या के बाद स्वजन बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले आए। गुरुवार सुबह से ही निगोह बाजार के तिराहे पर शव लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के साथ ही तीखी बहस होने लगी। बाद में पुलिस जबरन शव को स्वजनों के साथ थाने ले आई तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। सैकड़ों लोग पुलिस पर पत्थर मारने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने पैदल और गाड़ी से किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने लोगों को हटाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें