जौनपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रविवार को कुल्हनामऊ में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर राजनीतिज्ञ, सशक्त वक्ता और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे