फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मजदूरों की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, की नारेबाजी, साैंपा पत्रक

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय महराजगंज पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को सात सूत्रीय मांग पत्र साैंपा। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में किसानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गरीब-मजदूर-किसानों की पीड़ा सुनाई। मनोज कुमार ने कहा कि किसानों की खून-पसीने की कमाई आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं। अधूरे चकमार्गों की मरम्मत पेयजल हेतु खराब हैंडपंपों की रीबोर व गरीब किसानों का कर्ज माफ किए जाने का प्रमुख मुद्दा भी उठाया। गांवों में गंदगी का अंबार है। कहा कि सफाईकर्मी ब्लाक मुख्यालय पर ही बैठे दिन भर गपबाजी करते रहते हैं। लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें