फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदलापुर महोत्सव का आगाज, पहुंचे परिवहन मंत्री ने बस स्टेशन का किया लोकार्पण, बोले- यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

जाैनपुर के बदलापुर महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में देर रात 12 बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। जिनका स्वागत सम्मान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। बदलापुर विधानसभा की जनता की कई दशकों से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण करते हुए नवनिर्मित बस स्टेशन का रात साढ़े बारह बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण 5 करोड़ 54 लाख की लागत से किया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बदलापुर से अयोध्या व प्रयागराज के लिए जल्द बसों का संचालन शुरू होगा। महोत्सव में देश की संस्कृति की झलक रही है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र को हठवादी बताते हुए कहा कि जब तक यह आपके व क्षेत्र के विकास की बात नहीं मनवा लेते हैं तब तक मानते नहीं हैं। यह बदलापुर महोत्सव मात्र जौनपुर बदलापुर का ही नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश के विभाग के मानचित्र पर महोत्सव अंकित है। महोत्सव में पूरे देश की संस्कृति को देखने का अवसर मिलता है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें