जौनपुर के मड़ियाहूं ब्लाक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करीब 3.75 करोड़ रुपये की योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया। ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।