फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड चौकी इलाके में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित मंगल साहू अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से मंगल साहू के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें