कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोखले नगर में गाय बांधने के मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुई तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। हिंसक मारपीट में दोनों भाइयों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।